फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में गर्भवती महिला को पीटा, हालत गंभीर

Thu, 01 Dec 2022 01:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुस्तफाबाद निवासी राजन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी पत्नी घर पर बैठी थीं। मामूली बात पर बगल की उषा देवी, ज्योति, प्रिया, प्रह्लाद सहित कई लोग दरवाजे पर पहुंच आए और पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के मुस्तफाबाद उर्फ मलउर गांव में बुधवार को मामूली विवाद में गर्भवती महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पति ने गांव के साथ लोगों पर बलवा और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुस्तफाबाद निवासी राजन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी पत्नी घर पर बैठी थीं। मामूली बात पर बगल की उषा देवी, ज्योति, प्रिया, प्रह्लाद सहित कई लोग दरवाजे पर पहुंच आए और पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें