फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुप्रीम कोर्ट के 48 मामलों में मध्यस्थता को शुरू हुई प्री-सिटिंग

Thu, 30 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गोरखपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने मध्यस्थता के लिए भेजे गए 48 मामलों में प्री-सिटिंग (मुख्य मध्यस्थता से पहले की प्रारंभिक बैठक) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो पक्षकार नहीं आ पा रहे हैं, उनको ऑनलाइन बैठक का लिंक भेजा गया है। नोडल व अपर जिला जज अनिल कुमार राणा की उपस्थिति में प्रारंभिक बैठक कराई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इन 48 मामलों को गोरखपुर मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से सुलह-समझौते के प्रयास के लिए भेजा है। इनमें आयकर, बैंक, रेलवे तथा अन्य विभागों से जुड़े विवाद शामिल हैं। इन मामलों में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर मध्यस्थों के समक्ष बातचीत कराई जा रही है, ताकि मुख्य सुनवाई से पहले ही विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकल सके। डीएलएसए अधिकारियों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में इन मामलों की मध्यस्थता 21, 22 और 23 अगस्त को प्रस्तावित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें