गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर को नया कुलपति मिल गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा.प्रदीप राव ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश के. गोयल को कुलपति नियुक्त किया गया है।
कहा कि कुलाधिपति की स्वीकृति के बाद जारी आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।
डॉ. भूपेश के. गोयल भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। डॉ.भूपेश के 28 शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. गोयल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक तथा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।