फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आमद के तीसरे इतवार पर चर्चों में हुई प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
- मसीही समाज के लोगों ने गाए कैरल गीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। महानगर के सभी गिरिजाघरों में आमद का तीसरा इतवार हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। चर्चों में मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थनाएं कीं। शाम को कैरल गीत भी गाए गए। कैरल सिंगिंग को लेकर बच्चों और युवाओं में उत्साह रहा।

पीस टर्बेनिकल चर्च मयूर विहार के विशप लवीन मुरार ने बताया यह इतवार (रविवार) हमें स्मरण कराता है कि प्रभु यीशु मसीह का आगमन निकट है, इसलिए विश्वासियों को आशा के साथ आनंद और उल्लास में रहना चाहिए। चाहे जीवन में कठिनाइयां हो फिर भी मसीह में हमें सदा आनंद मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट थॉमस चर्च धरमपुर के पुरोहित संजय विंसेंट ने बताया परमेश्वर का उद्धार हमारे बहुत पास है। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में पुरोहित की ओर से थर्ड एडवेंट पर चिंतन मनन किया गया। सेंट जोसेफ चर्च सिविल लाइन के पल्ली पुरोहित फादर जीजो एंथोनी की ओर से आगमन के तीसरे इतवार पर चिंतन मनन किया गया, पवित्र मिस्सा का आयोजन हुआ। सेंट ल्यूक चर्च उत्तर टोला राप्तीनगर में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें