फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रभा स्पोर्ट्स और सरमाउंट एकेडमी आज खेलेंगे फाइनल मुकाबला

Thu, 27 Apr 2023 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रभा स्पोर्ट्स
विज्ञापन
- सेमीफाइनल मुकाबले मेें प्रभा एकेडमी ने लक्ष्य एकेडमी को चार विकेट से हरा फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन

- प्रभा के आदित्य और विवेक ने किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। टाइमवॉच क्रिकेट कप 2023 अंडर-14 क्रिक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी संतकबीरनगर और सरमाउंट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। बुधवार को सैयद मोदी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी संतकबीरनगर ने लक्ष्य एकेडमी गोरखपुर को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में टॉस लक्ष्य एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवरों में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाए। लक्ष्य एकेडमी के लिए अश्विन ने 22 रन मयंक ने 22 रन और विशाल ने 17 रन बनाए। प्रभा स्पोर्ट्स के तरफ से आदित्य कौशिक ने चार विकेट हरि श्याम और अजय यादव ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

114 रनों का जीत का लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रभा स्पोर्ट्स ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। प्रभा स्पोर्ट्स की तरफ से विवेक कुमार ने नाबाद 32 रन, राज सिंह ने 31 रन, सुयश ने 13 रन और प्रखर ने भी 13 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य एकेडमी के लिए कृष्णा दुबे और अश्विन कुमार ने दो-दो विकेट व विशाल यादव ने एक विकेट झटका। इस मौके पर एमसीए के संयुक्त सचिव सऊद सिद्दीकी, गुंजन यादव,विनय चन्द कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें