फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा और निर्दल प्रत्याशी के समर्थकों में हाथापाई, दोनों प्रत्याशियों ने हवालात में गुजारी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सपा में टिकट बंटवारे को लेकर चल रही तनातनी अब सड़क पर सामने आ गई है। नाटकीय तरीके से पार्षद का टिकट हासिल करने वाले सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाब अंसारी और निर्दल प्रत्याशी तारीक हसन के समर्थकों में मंगलवार की रात हाथापाई हो गई। दोनों के समर्थक राजघाट क्षेत्र के खोखर टोला में जुलूस के दौरान भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों सहित तीन को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सपा ने नगर निगम के वार्ड नंबर 61 साहबगंज से सपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में तारीक हसन को टिकट दिया था। लेकिन, सिस्टम को साधने में सफल रहे शहाब अंसारी ने पहले ही नामांकन के साथ सिंबल जमा कर दिया। यह सिंबल किसी दूसरे वार्ड के प्रत्याशी का था। बाद में तारीक ने भी अपने सिंबल पर नामांकन कर दिया। जांच में जो पहले सिंबल जमा करता है उसका ही पर्चा ही मान्य होता है। जांच के बाद तारीक का पर्चा खारिज हो गया था। जिसके बाद से से ही वार्ड में गुटबाजी तेज हो गई थी। कुछ सपा के नेता तारीक के साथ प्रचार कर रहे थे। दोनों के बीच टिकट बंटवारे के समय से ही खुन्नस चल रहा था। मंलगवार को निर्दल प्रत्याशी तारीक हसन रात जुलूस निकाल रहे थे। इसके लिए कोतवाली और तिवारीपुर थाने से अनुमति ली गई थी, लेकिन राजघाट से नहीं लिया गया था। इसी बीच जुलूस के खोखर टोला में पहुंचने पर वहां मौजूद सपा प्रत्याशी शहाब अंसारी के समर्थकों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और हाथापाई शुरू हो गई। विवाद की सूचना पर राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सपा प्रत्याशी शहाब अंसारी उनके समर्थक जमशेद अहमद उर्फ मिस्त्री व निर्दल प्रत्याशी तारीक हसन को गिरफ्तार कर थाने लेते गई। रातभर थाने में रखने के बाद बुधवार को पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि राजघाट पुलिस ने चुनाव के दौरान उत्पात मचाने के आरोप में तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें