गोरखपुर। सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और अन्य कार्यों के चलते बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली नहीं आएगी।
उपकेंद्र तारामंडल के विवेकपुरम और कैलाशपुरी फीडर, पादरी बाजार उपकेंद्र के पादरी बाजार, न्यू और जंगल धूसड़ फीडर तथा शाहपुर उपकेंद्र के असुरन, शाहबाजगंज और संत हुसैन नगर फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा रुस्तमपुर उपकेंद्र के मानसपुरम, रानीबाग उपकेंद्र के रानीबाग फीडर और कैंपियरगंज तहसील उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी।
वहीं, खोराबार उपकेंद्र के एयरपोर्ट फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। इससे सिंघड़िया, आदर्श नगर, एयरपोर्ट, गोकुलपुरम, नंदानगर, टीबी अस्पताल और तालुकदार अखाड़ा सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।