संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहरी क्षेत्र में मोहद्दीपुर के पास बिजली का केबल टूट कर गिर गया। इससे नहर रोड आरकेबीके के पास लगे ट्रांसफार्मर के अलावा हाइडिल कॉलोनी के ट्रांसफार्मर से जाने वाली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग चार घंटे बाद सुबह 9 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
मोहद्दीपुर बिजली घर से ट्रांसफार्मर तक आने वाली एलटी लाइन का तार सुबह 5 बजे अचानक सुबह टूट गया। सूचना पर अवर अभियंता समेत अन्य लाइन मैन मौके पर पहुंचे। ऐसे ही बक्शीपुर, रानीबाग और रुस्तमपुर इलाके में दोपहर के समय बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अधिशासी अभियंता मोहद्दीपुर वीके चौधरी ने बताया कि सुबह एलटी लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी।