गोरखपुर। सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का चालीस दिवसीय महोत्सव ( चालिहो पर्व ) के 11वें दिन बुधवार को लोगों ने श्रद्धापूर्वक भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना की। गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर और लक्ष्मी सत्संग भवन, जटाशंकर में सुबह और शाम को हुई आरती में भक्तों ने हिस्सा लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को लक्ष्मी सत्संग भवन में साईं रविदास के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। सांध्य आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद