फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: छपरा में पॉवर ब्लॉक, पांच दिन प्रभावित रहेगा 18 ट्रेनों का संचालन

Sat, 04 Nov 2023 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-गौतमस्थान एवं छपरा-टेकनिवास रेलखंड के मध्य समपार संख्या-51 ए एवं 51 ए/3ए पर आरओबी निर्माण कार्य के चलते यातायात और पाॅवर ब्लॉक लिए जाना है। इसके कारण 18 गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-गौतमस्थान एवं छपरा-टेकनिवास रेलखंड के मध्य समपार संख्या-51 ए एवं 51 ए/3ए पर आरओबी निर्माण कार्य के चलते यातायात और पाॅवर ब्लॉक लिए जाना है। इसके कारण 18 गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। किसी का समय बदेलगा तो किसी को नियंत्रित गति से चलाया जाएगा। यह बदलाव चार से नौ नवंबर के बीच रहेगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि...

विज्ञापन


पुनर्निधारण

  • 05145 छपरा-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 04, 05, 06 नवंबर को छपरा से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
  • 05153 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी 04, 05, 06 नवंबर को सीवान से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
  • 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी 04, 05, 07, 09 नवंबर को छपरा से 80 मिनट, 06 नवंबर को 100 मिनट और 10, 22 नवंबर को 90 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
  • 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 07 नवंबर को छपरा से 75 मिनट एवं 09, 10 नवंबर को 90 मिनट तथा 21 नवंबर को 20 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन

नियंत्रण
  • 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 04 नवंबर को मार्ग में 180 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल एक्सप्रेस 04, 05, 06 नवंबर को मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 14618 अमृतसर-बनमखी एक्सप्रेस 04, 05, 06 नवंबर को मार्ग में 80 मिनट एवं 22 नवंबर को 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 04 नवंबर को मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 05146 सीवान-छपरा अनारिक्षत विशेष गाड़ी 04, 05 नवंबर को मार्ग में 110 मिनट एवं 06 नवंबर को 130 मिनट तथा 22 नवंबर को 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 05 नवंबर को मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 22412 आनंद विहार टर्मिनस-नाहरलागुन एक्सप्रेस 06 नवंबर को मार्ग में 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 12524 न्यू दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 06 नवंबर को मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 22 नवंबर को मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस 07 नवंबर को मार्ग में 30 मिनट एवं 09 नवंबर को 50 मिनट तथा 10 नवंबर को 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 14017 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 10 नवंबर को सोनपुर मंडल में 60 मिनट एवं पूर्वोत्तर रेलवे में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 14007 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 09 नवंबर को सोनपुर मंडल में 60 मिनट एवं पूर्वोत्तर रेलवे में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

शार्ट ओरिजिनेशन
  • 15105 छपरा-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस 04 एवं 06 नवंबर को एकमा स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 06 नवंबर को सीवान स्टेशन से चलाई जाएगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें