पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-गौतमस्थान एवं छपरा-टेकनिवास रेलखंड के मध्य समपार संख्या-51 ए एवं 51 ए/3ए पर आरओबी निर्माण कार्य के चलते यातायात और पाॅवर ब्लॉक लिए जाना है। इसके कारण 18 गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। किसी का समय बदेलगा तो किसी को नियंत्रित गति से चलाया जाएगा। यह बदलाव चार से नौ नवंबर के बीच रहेगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि...
पुनर्निधारण
- 05145 छपरा-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 04, 05, 06 नवंबर को छपरा से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- 05153 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी 04, 05, 06 नवंबर को सीवान से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी 04, 05, 07, 09 नवंबर को छपरा से 80 मिनट, 06 नवंबर को 100 मिनट और 10, 22 नवंबर को 90 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 07 नवंबर को छपरा से 75 मिनट एवं 09, 10 नवंबर को 90 मिनट तथा 21 नवंबर को 20 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।