फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के स्वागत द्वार से हटा पोस्टर, पूर्व स्वरूप बहाल

विज्ञापन
नगर पंचायत के स्वागत द्वार पर दूसरा पोस्टर लगाने के मामले में प्रशासन ने किया हस्तक्षेप। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नगर पंचायत के स्वागत द्वार से हटा पोस्टर, पूर्व स्वरूप बहाल
विज्ञापन

खड्डा। नगर पंचायत के सिसवा बाईपास के निकट पुराने स्वागत द्वार पर केसरिया रंग से लिखी रामचरित मानस की चौपाई मिटाकर अध्यक्ष रुखसाना जमाल लारी के पति स्वर्गीय मुहम्मद ताहिर लारी की याद में पोस्टर लगाने से मामला गर्म हो गया। सभासदों व आम लोगों के विरोध के बाद शनिवार को विधायक की मौजूदगी में प्रशासन ने पोस्टर हटवा दिया। स्वागत द्वार को पुन: केसरिया रंग से रंगवा दिया गया है।
खड्डा नगर पंचायत ने प्रमुख प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार बनाकर रामचरित मानस की चौपाइयां लिखवाई थी। वर्तमान में पांच गेटों के नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी के तहत कुछ दिन पूर्व सिसवा बाईपास वाले स्वागत द्वार पर चौपाइयों को मिटाकर उस पर रेडियम से मुहम्मद ताहिर लारी स्मृति द्वार लिखा सफेद रंग का पोस्टर चस्पा कर दिया गया था। सभासदों के अलावा आम लोगों ने भी सोशल मीडिया में इस पर काफी कुछ लिखा था। इसकी जानकारी अधिकारियों तक पहुंची। शनिवार को विधायक जटाशंकर त्रिपाठी की अगुवाई में नायब तहसीलदार रवि यादव, ईओ देवेश कुमार मिश्र, सीओ शिवस्वरूप, एसओ आरके यादव आदि मौके पर पहुंचे और पोस्टर को हटाया गया। स्वागत द्वार को केसरिया रंग में रंगवा दिया गया। इस पर पहले की तरह चौपाई भी लिखी जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान विवेकानंद पांडेय, आलोक तिवारी, दुर्गेश वर्मा, चंद्रप्रकाश तिवारी, रविप्रकाश रौनियार, सभासद संतोष तिवारी, प्रिंस मद्धेशिया, कैलाश भारती, महादेव चौधरी, शिवशंकर गुप्ता, मधोक गुप्ता, विनोद यादव, गजेंद्र यादव, पशुपतिनाथ, अतुल राय, रोशनलाल भारती, पवन मद्धेशिया, ललित पांडेय, अरविंद रावत, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ देवेश मिश्रा ने बताया कि स्वागत द्वार पर चेयरमैन के पुत्र ने अपने पिता के नाम का पोस्टर लगाया था जो गलत है। जानकारी होने पर इसे हटवा दिया गया है। प्रवेश द्वार के पुराने स्वरूप को नहीं बदला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें