फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरदार पटेल की जयंती के पूर्व संध्या पर हुई पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता

Thu, 30 Oct 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में सरदार पटेल की जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई-स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सरदार पटेल के जीवन पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के जीवन से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी विद्याभूषण ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से ही आज का वर्तमान भारत बना है। उनके प्रयासों से ही आजादी के समय 562 रियासतों को विलीन किया गया और तीन रियासतें आजादी के बाद भारत में मिलाया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति के लिए सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा, विजय बहादुर, डॉ. विजय मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, सुनील समेत राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें