फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल-पे की तरह अब डाक-पे के माध्यम से भी घर बैठे करें भुगतान, अन्य बैकिंग सेवाएं भी

Sun, 17 Jan 2021 04:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने डाक- पे डिजिटल एप लांच किया है। अब गूगल पे की तरह ही इस एप के माध्यम से घर बैठे बैंक की सेवाएं ले सकेंगे। इसकी खासियत है कि डाकघर के ग्राहकों के अलावा अन्य लोग भी इस एप का प्रयोग कर लाभ ले सकते हैं। इस एप्लीकेशन को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानि यूपीआई के जरिए भी जोड़ा गया है जिससे तमाम दूसरे पेमेंट एप्लीकेशन की तर्ज पर ये एप भी पेमेंट ले पाएगा।
विज्ञापन


डाक विभाग ने गूगल- पे की तरह ही डाक- पे की सेवा भी शुरू कर दी है। इस सुविधा का लाभ सभी बैंकों के खाताधारक ले सकते हैं। इसकी प्रक्रिया भी बेहद सरल है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए एंड्रॉयड फोन होना जरूरी है।

गूगल प्ले स्टोर में बाकी एप की तरह डाकघर एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद डिजिटल बैंक सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। इसका उपयोग पूरी तरह निशुल्क होगा। इसे डाउनलोड करने व रुपये ट्रांसफार्मर करने पर किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेवाओं का ले सकेंगे लाभ

प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि डाक- पे के माध्यम से ग्राहक ऑनलाइन डाक विभाग की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। ग्राहकों को इन सेवाओं के लाभ लेने के लिए घंटों लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी। अपने एंड्रायड फोन में इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • क्यू आर कोड स्कैन करके ट्रांसफर की सुविधा
  • वर्चुअल डेबिट कार्ड के अलाव यूपीआई के माध्यम से किसी भी सर्विस या मर्चेंट को भुगतान करने की सुविधा
  • बैंकिग सर्विसेज और पोस्टल प्रोडक्ट का ऑनलाइन लाभ ले सकेंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें