फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति : अग्रसारण में सुस्ती, हजारों आवेदन लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के आवेदनों का अग्रसारण धीमी गति से हो रहा है। जिले में उच्च कक्षाओं के 41,378 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 30 दिसंबर तक केवल 31,259 आवेदन ही अग्रसारित किए जा सके हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित वर्ग के 24,328 आवेदनों में से 18,692 व सामान्य वर्ग के 17,050 आवेदनों में से 12,567 आवेदन ही अग्रसारित हुए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पहले 20 दिसंबर थी, जिसे बढ़ाकर 14 जनवरी और अग्रसारण की तिथि 27 जनवरी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि अग्रसारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें