पांच-छह दिनों से बारिश नहीं होने से मौसम शुष्क होता गया। दिन में तीखी धूप के चलते उमस भरी गर्मी सताने लगी। इसका असर रात में भी पड़ने लगा। रात में भी गर्मी व उमस परेशान करने लगी।
दो दिन पहले अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जिससे दिन में तीखी धूप निकलने से उमस भरी गर्मी सता रही है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कर्मी दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर रहा। वहीं दिन में आर्द्रता बढ़ कर 69 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे शाम होते ही लोगों ने कुछ राहत महसूस किया। मौसम विभाग की माने तो 16 अक्तूबर को बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में परिवर्तन होने का आसार है।