फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी अनुदान योजना के लिए पोर्टल खुला, पात्र युवाओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन करने होंगे आवेदन, पात्रता के आधार पर मिलेगा लाभ
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की तरफ से जांच और सत्यापन के बाद दी जाती है धनराशि

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित शादी अनुदान योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। दो वर्षों से अनुदान के अभाव में विभाग का पोर्टल बंद था। अब जिले के गरीब पात्र युवक-युवतियों को अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आनॅलाइन आवेदन शादी के तीन महीने पहले और तीन महीने बाद तक लिए जाते हैं। भौतिक सत्यापन जांच के बाद पात्र लाभार्थियों को 20 हजार रुपये की धनराशि प्रदान दी जाती है। विभाग ऑनलाइन आवेदन करने वालों को ही लाभ प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के नियमों के अनुसार वही युवक-युवतियां अनुदान के लिए योग्य होंगे, जिनकी आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा में होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद ही आवेदक को सूची में शामिल किया जाता है। समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ट नारायण सिंह ने बताया कि अभी तक इस वित्तीय वर्ष में 1129 अनुसूचित वर्ग के साथ 552 सामान्य वर्ग के आवेदन स्वीकार किए गए हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद प्रत्येक आवेदन की जांच की जाती है। विभागीय टीम आवेदक के घर जाकर भौतिक सत्यापन करती है। विवाह की वास्तविकता और दस्तावेजों की पुष्टि की जाती है। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद लाभार्थी को बैंक खाते में 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें