गोरखपुर। नगर निगम के बूथों पर मतदान के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसी तरह, नगर पंचायतों में मतदान के लिए संबंधित तहसीलों से पार्टियां रवाना होंगी। जिले में पहले चरण के तहत चार मई को मतदान होगा। इसके लिए तीन मई को ही सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां यहीं पर ईवीएम व मतपेटिकाएं लेकर आएंगी। आरओ, प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रुम के भीतर ईवीएम व मतपेटिकाएं रखकर उसे सील किया जाएगा। मतगणना भी इन्हीं स्थानों यानी नगर निगम के मेयर व पार्षद पद की गोरखपुर यूनिवर्सिटी और नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य की संबंधित तहसीलों में होगी। नगर निगम में ईवीएम तो नगर पंचायतों में मतपेटिकाओं के जरिए वोटिंग होगी। ब्यूरो