फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पंकज चौधरी के डीडीयू में स्वागत पर सियासी घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे थे विश्वविद्यालय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यायल के प्रशासनिक भवन पर सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों की ओर उनका स्वागत किया गया। इसमें कुलपति के शामिल होने से सियासी घमासान छिड़ गया है

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनकी प्रतिक्रिया वायरल हो रही है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि कुलपति प्रो. पूनम टंडन का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय सबका होता है। इसमें हर विचारधारा के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र होते हैं। संस्था प्रमुख के रूप में कुलपति की जिम्मेदारी है कि वह सभी विचारधाराओं, जातियों, धर्मों और राजनीतिक पृष्ठभूमि के छात्रों-शिक्षकों के प्रति निष्पक्ष रहें। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह नैतिक कदम है।
विज्ञापन

इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन का कहना है कि पंकज चौधरी हमारे पुरातन छात्र हैं। वह केंद्रीय मंत्री और एक राजनीतिक दल के प्रदेश के मुखिया हैं। हर पुरातन छात्र का किसी भी क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें