फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में भी हो जा रही बिजली कटौती, रोकें: मुख्यमंत्री

Tue, 01 Aug 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे में बिजली आपूर्ति और कटौती का संज्ञान लिया। सोमवार को उन्होंने मुख्य अभियंता संग मंडल की बिजली आपूर्ति पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान निगम के अभियंताओं को भी उन्होंने बुलाया था। सीएम ने कहा कि यदि बारिश नहीं होती है तब भी आपूर्ति व्यवस्था लडखड़ा जाती है। बारिश होने पर भी बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ जाता है। इसपर नियंत्रण लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने मंडल के चारों जनपदों में बिजली की ट्रिपिंग पर अभियंताओं से नियंत्रण बनाए रखने और खुद समीक्षा कर खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता से कहा कि बिजली की बार-बार होने वाली ट्रिपिंग को रोकें। फाल्ट तय समय में बनने चाहिए, ताकि लोगों को बहुत देर तक कटौती न झेलनी पड़े। तय शेड्यूल के मुताबिक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्य अभियंता आशु कालिया, ग्रामीण वितरण मंडल प्रथम एसई विनोद कुमार नौटियाल, ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय एसई रमेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें