फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएलसी ने जेल में बंद एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मिलकर दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे विवाद में शनिवार को भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की भी इंट्री हो गई। एमएलसी ने जेल में जाकर अभाविप कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन


गोरखपुर-अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को मंडलीय कारागार पहुंचे। वहां जेल में बंद अभाविप कार्यकर्ताओं से मिलकर मामले की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने उन्हें विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि समेत विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। एमएलसी ने इस मामले में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ कुमार गौंड ने बताया कि शुल्क वृद्धि समेत अन्य मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा जा रहा है। एमएलसी ने समर्थन दिया है, अन्य भी जल्दी समर्थन में आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें