फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राहत के साथ आफत भी लेकर आई बारिश

Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे शहरियों को शुक्रवार की देर रात झमाझम बारिश से राहत तो मिली, लेकिन कई मोहल्लों में पानी भर जाने से लोगों को दुश्वारियां भी झेलनी पड़ी। सुबह लोग सोकर उठे तो बेतियाहाता, नौसड़, जफर काॅलोनी समेत कई मोहल्लों में सड़क पर पानी भरा नजर आया। लोगों को मोहल्लों से बाहर आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी उठा रहे नगर निगम के अफसर जिस दफ्तर में बैठते हैं, उसके ठीक सामने स्थित लक्ष्मीबाई पार्क भी तालाब जैसा दिखने लगा। कई इलाकों की सड़कें नाला बन गईं। रसूलपुर भट्ठा मोहल्ले में सीवरलाइन के लिए तोड़ी गई सड़क पर कीचड़ के चलते पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। चोक नाले-नालियों की वजह से बारिश का पानी जल्दी नहीं निकल पाया। कई मोहल्लों में तो दोपहर तक जलभराव बना रहा।
-
टीजर
आज भारी बारिश की चेतावनी



बीते कई दिनों से उमसभरी गर्मी झेल रहे लोगों को मौसम के करवट बदलने से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार की देर रात झमाझम बारिश हुई। अगले 3-4 दिन तक हल्की से लेकर तेज बारिश के आसार हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार की सुबह भारी बारिश की चेतावनी के साथ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें