फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: BRD मेडिकल कॉलेज में पुलिसकर्मियों ने महिला को लावारिस हाल में छोड़ा, प्राचार्य ने कराया भर्ती

Sat, 24 Jun 2023 10:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि महिला को पुलिसकर्मी ट्रॉमा सेंटर के पास छोड़ कर चले गए। महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों ने एक एंबुलेंस चालक से महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने का निर्देश देकर भेज दिया था।
विज्ञापन
BRD - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर के बाहर पुलिसकर्मियों ने विक्षिप्त महिला को लावारिस हाल में छोड़ दिया। उसके बाएं हाथ और दोनों पैरों में घाव थे। इलाज न मिलने की वजह से जख्म गहरे हो गए थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार की नजर पड़ी तो उन्होंने महिला को भर्ती करा कर इलाज शुरू करवाया।

विज्ञापन


अब महिला को वाराणसी के मानसिक अस्पताल रेफर किया गया है, लेकिन उसे शिफ्ट करने के लिए बीआरडी को महिला पुलिसकर्मी नहीं मिल रही है। इस पर कॉलेज प्रशासन ने एसएसपी को पत्र लिखकर महिला पुलिसकर्मी की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: वंदना तिवारी को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक, गोरखपुर विश्वविद्यालय करेगा सम्मानित
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि महिला को पुलिसकर्मी ट्रॉमा सेंटर के पास छोड़ कर चले गए। महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों ने एक एंबुलेंस चालक से महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने का निर्देश देकर भेज दिया था।

 

विज्ञापन

एंबुलेंस चालक महिला को ट्रॉमा सेंटर के बाहर उतार कर चला गया। प्राचार्य ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे तो महिला पर नजर पड़ी। प्राचार्य के निर्देश के बाद महिला को भर्ती कर लिया गया। उसका इलाज किया गया। इस दौरान मानसिक रोग विशेषज्ञों की टीम ने जांच भी की।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में चला GDA का बुलडोजर: नीर निकुंज वाटर पार्क हुआ जमींदोज, जानिए क्या है वजह

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एसआईसी डॉ. राजेश राय ने बताया कि महिला को वाराणसी शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस के साथ सुरक्षाकर्मी की जरूरत है। इसके लिए महिला पुलिसकर्मी की मांग की गई है। इसके लिए गुलरिहा थाना व मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर संपर्क किया गया। लेकिन, वहां से कोई नहीं मिली। अब एसएसपी को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें