फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: पेड़ में बाइक टकराने से होमगार्ड की मौत, घर जाते समय हुआ हादसा

Tue, 30 Mar 2021 05:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

  • ड्यूटी से घर जाते समय होमगार्ड की बाइक टकराई
  • हर्रैया में पड़ोस की बालिका घुमाने गए युवक के साथ हादसा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती-महुली मार्ग पर सोमवार दोपहर शहर से डायल 112 की ड्यूटी करके बाइक से वापस घर जा रहे होमगार्ड की लालगंज थाने के पंखोबारी गांव के समीप पेड़ से टकरा जाने के कारण मौत हो गई। नरेंद्र कुमार 36 वर्ष पुत्र सूरज प्रसाद ग्राम खड़ौहा उर्फ छविलहा, थाना मुंडेरवा निवासी डायल 112 पर ड्यूटी थी।

विज्ञापन


होली के दिन दो बजे अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर वापस जाते समय पंखोबारी के पास पहुंचने पर अचानक उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृत होमगार्ड के घर पर रविवार को गृहप्रवेश एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम था। जिसमें समस्त रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। मृतक के पिता की दो साल पहले ही मृत्यु हो गई थी। तीन भाई में वह सबसे बड़ा था।
विज्ञापन


मृतक के चार बेटियां और एक वर्षीय पुत्र है। सूचना पर लालगंज थाने से वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुनींद्र त्रिपाठी, कांस्टेबल आशुतोष चौहान व रजनीश यादव मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाने पहुंचाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें