फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस रहेगी अलर्ट, धार्मिक स्थान के आसपास विशेष सतर्कता

विज्ञापन
छह दिसंबर को लेकर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती जीआरपीट व आरपीएफ।
विज्ञापन
छह दिसंबर को लेकर सोशल मीडिया पर भी रहेगी विशेष नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। छह दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन की सुरक्षा जांची गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के बाहर व शहर में स्थित होटलों, ढाबों की भी जांच जारी है। होटल वालों को सख्त हिदायत दी गई है कि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि लगे तो इसकी तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिले में 50 संवेदनशील चौराहे चिह्नित किए गए हैं जहां पुलिस की चौकसी रहेगी। धार्मिक स्थान के इर्द-गिर पुलिस की विशेष सतर्कता रहेगी। चौराहों और कस्बों में पुलिस टीम की तैनाती की जाएगी। होमगार्ड, पीएसी और आरएएफ के जवानों को भी सतर्क किया गया है। 6 दिसंबर को लेकर सोशल मीडिया पर भी पुलिस के आईटी विशेषज्ञ की नजर रहेगी। यदि किसी ने अफवाह फैलाया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें