फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रात में चली 14 किमी की रफ्तार से हवा तो नीचे आ गए धूल के कण

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंगलवार की शाम एमएमएमयूटी में 44 पर आ गया था एक्यूआई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सोमवार की रात चली तेज हवा और लखनऊ व आसपास के जिलों में हुई बारिश के चलते मंगलवार को शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में जबरदस्त सुधार आया। मंगलवार को पूरे दिन एक्यूआई 50 से नीचे ही रहा। रात में 10 बजे भी एमएमएमयूटी सेंटर पर एक्यूआई 44 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर इसे मौसम की मेहरबानी बता रहे हैं।
शहर में निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल, वाहनों की आवाजाही और सहालग में बढ़ी भीड़ के चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार 150 से ऊपर पहुंचता रहा है। लेकिन सोमवार की रात में मिचौंग तूफान के शुरुआती असर के चलते तेज हवा चली।
विज्ञापन

रात 12 बजे करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने लगी। मंगलवार को दिन में भी 6-7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। तेज हवा के चलते धूल के कणों का विघटन हुआ तो धूप भी तेज हो गई। इससे बाकी बचे धूल के कण भी तेजी से नीचे आए। इससे अचानक से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स नीचे आ गया।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसा मौसम में आए बदलाव के चलते हुआ है। तेज हवाएं चलने से सबसे अधिक फायदा यही हुआ है कि वायुमंडल में जमे धूल के कण नीचे आ गए हैं। इससे एक्यूआई में सुधार आया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें