फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट, चोरी की रकम का देना होगा ब्योरा, डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को दिया निर्देश

Fri, 12 Feb 2021 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार। (file) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में चोरी या लूट में रुपये गंवा देने वाले वादी को अब रकम का पूरा ब्योरा पुलिस को देना होगा। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों को तो पकड़ेगी, लेकिन अगर वादी रकम का ब्योरा नहीं दे पाए तो आयकर विभाग से इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


कैंट और शाहपुर इलाके में व्यापारियों के साथ हुई लूट की बड़ी घटना में रकम का ब्योरा पुलिस को नहीं मिला। जिसके बाद डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने सभी पुलिस वालों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके में सराफा कारोबारी से चांदी और कैंट इलाके से अपहरण कर नौसड़ में नौतनवा के व्यापारियों से गहने और नगदी समेत 32 लाख रुपये की लूट हुई थी। दोनों ही मामलों में व्यापारी रकम से जुड़े कागजात दिखा पाने में हीलाहवाली कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी सामने आया है कि इन मामलों में ज्यादा रकम की लूट हुई, लेकिन व्यापारियों ने उतनी की ही लूट बताई, जितने के कागजात थे। पुलिस का कहना है कि व्यापारियों की इसी कमी का फायदा बदमाश उठाते हैं।

डीआईजी/ एसएसपी जोगिंदर कुमार ने बताया कि लूट के मामलों में पुलिस कार्रवाई में हीलाहवाली करती है तो संबंधित पुलिस वालों पर कार्रवाई होगी। लेकिन पीड़ित को रकम के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए। पुलिस ऐसे मामलों में जानकारी ना देने वाले लोगों की जांच इनकम टैक्स से कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें