फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस रही सुस्त, पीड़ित उद्यमी ने खुद खोज लिया चोरी में इस्तेमाल ऑटो

विज्ञापन
पकड़ा गया आटाे।
विज्ञापन
गीडा थाना क्षेत्र का मामला, गीडा थाना पुलिस की हिरासत में आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गीडा। सेक्टर-13 स्थित दोना पत्तल बनाने वाली फैक्टरी में चोरी का राज अब जल्द खुल सकता है। पुलिस तहरीर लेने के बाद कार्रवाई करने में धीमी रही लेकिन पीड़ित उद्यमी ने खुद ही चोरी में इस्तेमाल ऑटो को चालक के साथ पकड़ लिया। आरोपी अब पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।
पिपरौली चौकी क्षेत्र के गीडा सेक्टर-13 में प्रमोद नथानी की दोना पत्तल बनाने की फैक्टरी है। कुछ कारणों से फैक्टरी तीन-चार दिन से बंद थी। चार जनवरी की रात को तीन चोर चहारदीवारी फांदकर फैक्टरी में घुसे और सामान चोरी कर बाहर फेंक दिया। इसके बाद ऑटो से सामान लादकर चले गए। घटना फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अगले दिन पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस बीच उद्यमी ने अपने कर्मचारियों के साथ पास की कई फैक्टरियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोरी में इस्तेमाल ऑटो की पहचान कर ली। उद्यमी ने बुधवार को जैतपुर-बोक्टा मार्ग पर ऑटो के साथ चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने चोरी स्वीकार की और कबाड़ी को सामान बेचने की बात बताई। उद्यमी ने आरोपी को ऑटो के साथ पिपरौली चौकी पुलिस के हवाले किया। उद्यमी का आरोप है कि चोरी के समय आरोपी खरैला मोड़ के पास ऑटो लेकर खड़ा था।
विज्ञापन

बाद में चालक ने ऑटो लेकर फैक्टरी से सामान उठाया। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है और कबाड़ी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें