फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चुनाव बाद आराम फरमा रही पुलिस, बढ़ गईं चोरी की घटनाएं

Sun, 09 Jun 2024 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर से लेकर देहात तक चोरों का आतंक कायम है। चुनाव बाद जहां पुलिस आराम फरमा रही है वहीं चोर इसका फायदा उठाकर लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात शहर से लगायत देहात के चार थाना क्षेत्रों के 14 घरों में चोरी से हड़कंप मच गया। हालांकि चोरी की सूचना के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर साक्ष्य जुटाई, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस का हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान चोरी होने पर यह माना जा रहा था कि थाने और चौकी पर फोर्स की कमी के चलते चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। लेकिन अब चुनाव समाप्त होने के बाद फोर्स के आने के बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं।
अभी दो दिन पहले गोरखनाथ, राजघाट और खोराबार थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना सामने आई थी। इससे पहले शाहपुर में भी भीषण चोरी हो चुकी है। पुलिस किसी भी मामले का अब तक खुलासा नहीं कर सकी। एक दिन पहले एक ही रात में चोर बड़हलगंज इलाके के छपिया और टाड़ा गांव के छह घरों में, सहजनवां कस्बे में दो मकान, खजनी और सिकरीगंज इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फैला दिए। हालांकि पुलिस के उच्चाधिकारियों का दावा है कि थानेदारों को रात में गश्त बढ़ाकर चोरी पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

-
बिजली कर्मी के बंद मकान में चोरी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के हुमायूंपुर उत्तरी, अशोक नगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात चोर बिजली कर्मचारी के बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए। सुबह ताला टूटा देख पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी मकान मालिक को दी। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने के प्रयास में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, शशिकांत गुप्ता बिजली विभाग में मीटर रीडर हैं। अशोक नगर कॉलोनी में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर में वह परिवार के साथ बलिया ससुराल गए थे। इस बीच रात करीब दो बजे चोर मकान के मुख्य द्वार पर लगा ताला नहीं खुलने पर कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। सभी कमरों का ताला तोड़कर नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरों की तस्वीर कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह दरवाजे की कुंडी टूटी देख पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी शशिकांत को दी। उन्होंने गोरखपुर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें