फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी चक्रव्यूह प्रतियोगिता : कैमरे की नजर से बचने वाले को एक लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एडीजी अखिल कुमार के नेतृत्व में गोरखपुर पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शहर को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों तक पहुंचाने का कार्य किया है। इसी क्रम में शाहपुर थाना क्षेत्र को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस कर पुलिस विभाग ने चैलेंज के रूप में सीसीटीवी चक्रव्यूह प्रतियोगिता आयोजित की है, जो भी इस थाना क्षेत्र में कैमरे की नजर से बच जाएगा उसे पुरस्कार व विभाग की तरफ से प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता को त्रिनेत्र अंबेसडर के रूप में गैलेंट ग्रुप की ओर से प्रायोजित किया जा रहा है। विजेता को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी गैलेंट ग्रुप के सीईओ मयंक अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। बताया कि प्रतियोगिता 10 अगस्त को दोपहर 12 से 12:30 बजे तक शाहपुर थाना के एचएन सिंह चौराहे पर होगी। इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए पुलिस विभाग से मोबाइल फोन नंबर 9616502643 व 8707609801 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्लाइंट नेम- गैलेंट ग्रुप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें