फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर आयुक्त और मेयर ने सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने मंगलवार को सहजनवां के सुथनी ग्राम में निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट एवं बायो सीएनजी प्लांट का निरीक्षण किया। सीएंडडीएस के अधिकारियों ने नक्शे के जरिए उन्हें प्लांट के बारे में जानकारी दी। मौके पर मौजूद निगम के अधिकारियों से उन्होंने प्लांट के आस-पास की जमीनों के क्रय करने के लिए निर्देशित किया। कहा, लेखपाल के साथ मौके का निरीक्षण कर जमीनों के खरीदारी की प्रक्रिया को पूरा करें। इसके अलावा निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इस तय समय पर समाप्त करवाएं।
विज्ञापन

करीब 12 एकड़ में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बना रही जल निगम की कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस ने दावा किया कि 80 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो गया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि कचरा रखने के लिए नगर निगम ने गांव में 20 एकड़ जमीन की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बचे कुछ जगहों पर इसे जल्द पूरा करवाएं। प्लांट में मशीनें लगाने का काम भी शुरू हो गया है। बताया कि सुथनी में बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता 500 टन प्रतिदिन की है।
यहां फिनिशिंग प्रोडक्ट गोदाम, प्रोसेसिंग एरिया, कंपोस्टिक एरिया, प्यूरिंग एरिया और शौचालय आदि का निर्माण किया जा रहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने यहां गीले कूड़े से बायो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (बायो सीएनजी प्लांट ) के निर्माण का भी जाएजा लिया। सिर्फ 15 फीसदी प्रगति मिली। उन्होंने एवरइंवायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि 6 अप्रैल को शिलान्यास हुआ था, ऐसे में काम की रफ्तार काफी कम है, उसे तेज किया जाए। समय के भीतर ही पूरा काम खत्म करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें