गोरखपुर। तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सोमवार को भी कार्रवाई की गई। जिले में 108 लाउडस्पीकरों की जांच की गई। मानक के विपरीत लगे छह को पुलिस ने उतरवाया। वहीं तेज आवाज में बज रहे 12 लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई गई।
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के आदेश पर सोमवर सुबह चार बजे से जिले के थाना प्रभारियों ने पुलिस टीम के साथ धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मानक के विपरीत लगे लाउडस्पीकरों को तत्काल उतरवाते हुए चेतावनी दी गई। ब्यूरो