फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। गगहा-गजपुर मार्ग सिलनी पुलिया पर सोमवार सुबह दस बजे के करीब स्कूटी सवार गड्ढे में गिर गए। हादसे में सियर निवासी पन्नेलाल यादव (55) की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, गगहा की तरफ आ रहे एक स्कूटी सवार दो लोग अचानक पुलिया के समीप खाई में गिर गए। राहगीरों ने एंबुलेंस और गगहा थाने पर सूचित किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीछे बैठे पन्नालाल यादव निवासी सियर को मृत घोषित कर दिया गया और घायल युवक को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें