फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएए लागू होने पर पुलिस मुस्तैद, गश्त कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ कोतवाली, तिवारीपुर और राजघाट क्षेत्र में किया गश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सीएए लागू होने के बाद शहर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सजग है। मंगलवार को अर्द्ध सैनिक बलों के साथ पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली, गोरखनाथ, राजघाट और तिवारीपुर इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संभ्रांत लोगों से मिलकर शांति की अपील की। अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए किसी भी गड़बड़ी की सूचना पुलिस को देने को कहा।
विज्ञापन


शहर में सीएए, त्योहार और लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। मंगलवार को शहर के राजघाट, कोतवाली, तिवारीपुर और गोरखनाथ इलाकों में स्थित गोरखनाथ, शाहमारूफ, नखास चौक, घंटाघर, घासी कटरा सहित अन्य जगहों पर सीओ कोतवाली और सीओ गोरखनाथ अगुवाई में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने पैदल मार्च किया और लोगों को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों में संभ्रांत लोगों से मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। किसी तरह की अफवाह से बचने, सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें