फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कस्तूरबा की बालिकाओं को कराया आकाश दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला की ओर से मंगलवर को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चारगांवा और खोराबार की बालिकाओं को टेलीस्कोप से आकाश दर्शन कराया गया। इस दौरान उन्हें ग्रहों और नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. उमेश त्रिपाठी ने कहा कि ऊर्जा को नष्ट नहीं किया जा सकता। उसे रूपांतरित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रो. निखिल कुमार शुक्ला, वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय, खगोल विज्ञान विशेषज्ञ संतोष कुमार, प्रभात त्रिपाठी, विकास चंद्र राय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक जायसवाल ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें