फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलासी की हत्या के मामले में पुलिस ने कई को उठाया, चल रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी खोराबार(गोरखपुर)। खोराबार के जंगल सिकरी छड़ फैक्ट्री स्थित केशरवानी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित उसी  के यार्ड में खड़ी एक बस से लापता खलासी मनोज उर्फ रावण (25) का हत्या और शव छिपाने के मामले में पुलिस कयी लीगो को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रो के अनुसार जिनसे पूछताछ हो रही है उसमे पेट्रोल पंप के कुछ कर्मचारी, बस के दोनों चालक, साथ में रहने वाले युवक शामिल है। वही सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले है। उधर शुक्रवार को भी परिजनों ने तहरीर नही दी थी। वही मेडिकल कालेज में रावण का पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद देर शाम परिजनों ने उसका दाह संस्कार किया। जानकारी के अनुसार जंगल सिकरी गांव के छड़ फैक्ट्री टोला निवासी लक्ष्मण के  बेटे मनोज उर्फ रावण केशरवानी ट्रेवेल्स की एक बस पर खलासी का काम करता था। यहीं केसरवानी पेट्रोल पंप के पीछे ट्रवेल्स के यार्ड स्थित एक बस में रावण का शव गुरुवार को मिला। बस के बायीं तरफ कंडक्टर वाली सीट के पास के दरवाजे से खून और पानी का रिसाव हो रहा था। पुलिस ने चालक के साइड का दरवाजा खुलवाकर शव को बाहर निकाला। रावण की जीभ दांतों व मुंह के बीच में फंसी थी। उसके शरीर, सिर पर चोट के निशान थे। शव दरवाजे के सिढियों पर मुंह के बल पड़ा था। बस से दूर से ही दुर्गंध आ रहा था। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की सुबह मालिक से पैसा लेने शहर स्थित ऑफिस जाने की बात कहकर  रावण घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। वहीं  बस का एक चालक सहजनवा निवासी रामशब्द बुधवार की दोपहर बस की चाबी लेने उनके घर गया था। उन्होंने चालक से कहा कि वह तो 21 जुलाई से ही घर नहीं लौटा है। केशरवानी पेट्रोल पंप के मैनेजर ने कहा कि रावण उनके ट्रवेल्स में पांच छह माह से काम करता था लेकिन रावण की एक भाभी मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि उनका देवर ढाई साल से भी अधिक समय से यहां काम कर रहा था। हालांकि परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की तहरीर पुलिस को नहीं दी थी।  पुलिस ने कल ही पम्प के मैनेजर से चालको और कर्मचारियों का ब्यौरा माँगा था। इस संबंध में खोराबार थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने कहा की पोस्टमार्टम आज हो रहा है। परिजनों ने कोई तहरीर अभी नहीं दी है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें