फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: दो एसपी की देखरेख में पुलिस ने तैयार किया प्लान, आरोपियों को जेल भेजा

Mon, 05 Sep 2022 10:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि एसपी सिटी और एसपी नार्थ की देखरेख में पुलिस ने योजना तैयार कर ली है। रात्रि में पुलिस उसी हिसाब से चेकिंग करेगी। आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें लगी है।

 
विज्ञापन
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुठभेड़ में गिरफ्तार पशु तस्करों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। आरोपी मुलायम यादव, रितेश यादव और रामेश्वर सिंह से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में कुशीनगर सहित अन्य जनपदों में भी दबिश दी है।

विज्ञापन


उधर, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई और एसपी नार्थ मनोज अवस्थी की देखरेख में टीमें गठित कर दी हैं। दोनों अफसरों ने नाकाबंदी का प्लान तैयार किया है, जिसके हिसाब से रात्रि गश्त पर पुलिस रहेगी।

जिले के सभी इंट्री प्वाइंट के चौकी, थानों पर स्पाइक स्ट्रिप (गाड़ियों को पंक्चर करने में इस्तेमाल होने वाला यंत्र) उपलब्ध कराया गया है, ताकि तेज गति पशु तस्करों के पिकअप को देखते ही पुलिस इसे फेंक दे और उनकी गाड़ी पंक्चर हो सके। इससे उन्हें पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी मेडिकल कॉलेज के पास पुलिस वालों की बैठक कर रहे थे। इसी दौरान पशु तस्करों के आने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी बरगदहीं की ओर चले गए थे। इस दौरान पशु तस्करों ने उसकी जीप में टक्कर मार दी थी।

गनर ने हवाई फायरिंग भी की थी। पुलिस घेराबंदी की थी कि इसी बीच शाहपुर इलाके के पादरी बाजार के पास भी पशु तस्करों ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी थी। पशु तस्करों पर पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की थी। इसके कुछ समय बाद ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि एसपी सिटी और एसपी नार्थ की देखरेख में पुलिस ने योजना तैयार कर ली है। रात्रि में पुलिस उसी हिसाब से चेकिंग करेगी। आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें लगी है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें