फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बिहार से लूट का सोना खरीदने वाले दो व्यवसायियों को पुलिस ने उठाया, बड़हलगंज में मारा छापा

Wed, 12 Jul 2023 12:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बड़हलगंज।

सार

पुलिस ने तीन जुलाई को लखनऊ से रवि राय को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में नाम प्रकाश में आने पर पटना के एसआई अनिल कुमार बड़हलगंज पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से लूट का सोना खरीद करने वाले दो व्यवसायियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना में तीन जून 2022 को गोल्ड फाइनेंस कंपनी से 9.75 किग्रा सोना और नौ लाख रुपये लूट के मामले में मंगलवार को बिहार पुलिस ने बड़हलगंज में छापा मारा। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने लूट का सोना खरीदने के आरोप में दो व्यवसायियों को उठाया है।
विज्ञापन

पटना गर्दनीबाग थााना क्षेत्र के अनीताबाग के आईआईएफएल गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी से तीन जून 2022 को 9.75 किग्रा सोना व नौ लाख कैश की लूट हुई थी। जिसमें गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के झुगिया बाजार निवासी पंकज कुमार सिंह पुत्र सुरेश सिंह व मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही निवासी रवि राय पुत्र राजेश राय के खिलाफ लूट का केस दर्ज हुआ था।

पुलिस ने तीन जुलाई को लखनऊ से रवि राय को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में नाम प्रकाश में आने पर पटना के एसआई अनिल कुमार बड़हलगंज पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से लूट का सोना खरीद करने वाले दो व्यवसायियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें