फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: प्रेमिका से मिलने गए युवक की बाइक उठा लाई पुलिस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 02 Feb 2022 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दो लावारिस बाइक पुलिस को गश्त के दौरान दिखी तो चोरी की समझकर उसे लेकर पुलिस चौकी आई। सुबह आरसी की मदद से पुलिस ने दोनों के मालिकों को बुलाया तो असल कहानी पता चली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिया इलाके में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की बाइक सोमवार रात पुलिस को सहेजनी पड़ी। पास में ही एक अन्य युवक नशे में बाइक खड़ी कर रास्ता भटक गया था। दोनों की बाइक को चौकी पर लाने के बाद आरसी की मदद से मालिकों तक पुलिस पहुंची। उधर, एक युवक ने पुलिस पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों बाइकों का चालान कर दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव का युवक शहर में मजदूरी करता है। सोमवार रात घर लौटते समय करीब 11 बजे नहर पटरी पर अपनी बाइक खड़ी कर पड़ोस के गांव में रहने वाली प्रेमिका से मिलने चला गया। कुछ दूरी पर ही एक अन्य युवक नशे में अपनी बाइक खड़ी कर रास्ता भटक गया।

दो लावारिस बाइक पुलिस को गश्त के दौरान दिखी तो चोरी का समझकर उसे लेकर पुलिस चौकी आई। सुबह आरसी की मदद से पुलिस ने दोनों के मालिकों को बुलाया तो असल कहानी पता चली।
विज्ञापन


पता चला कि नशे में बाइक छोड़ने वाला युवक पत्नी का इलाज कराने के लिए निकला था। रास्ते में पत्नी को एक दुकान पर बैठाकर शराब पीने चला गया और फिर भूल गया कि बाइक कहां खड़ी की थी। काफी देर इंतजार के बाद नाराज होकर पत्नी घर चली गई।

संयोग यह था कि दोनों के आरसी पेपर भी गाड़ी में ही थे, उसकी मदद से पुलिस ने दोनों को बुलाया था। इसी में से एक युवक ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें