फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़कों पर बढ़ी पुलिस की गश्त...मनचलों पर नजर

Wed, 25 Feb 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स की महिला डाॅक्टर से छेड़खानी की घटना के बाद सड़कों पर पुलिस की गश्त बढ़ गई है। पुलिस की ओर से मनचलों पर नजर रखी जा रही है। लोगों से सड़कों पर बेवजह खड़े रहने का कारण भी पूछा जा रहा है जिसे महिलाओं के साथ किसी प्रकार की घटना व छेड़खानी न होने पाए।
विज्ञापन



मंगलवार शाम लगभग 07:19 बजे मोहद्दीपुर से कुनराघाट की तरफ बढ़ने पर देखा गया कि एक होटल के बाहर एक फास्ट फूड की दुकान पर कुछ युवा तेज हंसी व बात करते जायके का आनंद ले रहे थे। वहीं से लड़कियां भी गुजर रहीं थीं जाे लड़कों को देखकर थोड़ी दूरी बनाकर तेजी से आगे बढ़ रहीं थी। वहीं आगे बढ़ने पर एक निजी मॉल के पास तीन लड़के खड़े थे। वहीं बगल में शराब की भी दुकान थी। लड़कियां व महिलाएं भी मॉल से निकलकर जा रही थीं। यहां पांच मिनट के बाद तीन पुलिस वाले भी पहुंच गए जो लड़कोंं से यहां खड़े होने का कारण भी पूछने लगे। इसके बाद लड़के वहां से चले गए। पुलिसवालों ने इस दौरान सड़क पर खड़ी गाड़ियों का चालान भी किया। पुलिस वालों ने बताया कि हम यहां गश्त पर हैं जिससे किसी प्रकार की घटना न घटने पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें