फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मिठाई में नशीला पाउडर मिलाकर की वारदात, आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। झंगहा इलाके में दोस्त की पत्नी को नशीली मिठाई खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने का केस दर्ज किया था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान झंगहा के ब्रह्मपुर निवासी संतोष कुमार पांडेय के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, संतोष की एक युवक से गहरी दोस्ती है। वह अक्सर घर पर आता जाता था। इसी का फायदा उठाकर वह 18 जून को घर में दाखिल हो गया। उस समय महिला अकेली थी। संतोष अपने साथ मिठाई लेकर गया था, जिसमें नशीला पाउडर मिलाया था। मिठाई खाने के बाद महिला बेहोश हो गई और फिर आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी इसके बाद भी फरार नहीं हुआ। होश में आने पर जब महिला ने अपने कपड़े को अस्त व्यस्त देखा तो विरोध की। आरोपी संतोष ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पति के आने पर आपबीती बताई, जिसके बाद महिला ने केस दर्ज कराया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें