फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कूटरचित दस्तावेज के सहारे जमीन बेचने वाला गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एम्स इलाके में सिलिंग की जमीन बेचकर हड़प लिए थे 17.79 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एम्स इलाके में सिलिंग की जमीन बेचकर 17.79 लाख रुपये हड़पने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार, एम्स पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि उसे मकान बनाने के लिए जमीन की जरूरत थी। इस बीच कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार इलाके के लेहनी गांव के मूल निवासी नरेंद्र कुमार पांडेय जो पिपराइच इलाके के हैदरगंज में किराए के मकान में रहता है, ने जमीन दिखाई।
विज्ञापन

2320 वर्ग फिट जमीन के बैनामा के लिए 17.79 लाख रुपये की मांग की। रुपये देने के बाद उसने कूटरचित दस्तावेज के सहारे दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर जमीन बेच दी। बाद में जब जमीन का खारिज दाखिल रुका तब जांच करने पर जमीन के सिलिंग के होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

रुपये मांगने पर वह मारपीट कर उतारू हो गया। पुलिस ने अगस्त 2023 में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करने एवं आपराधिक साजिश रचने की धारा में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया। सोमवार को पुलिस आरोपी नागेंद्र कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें