- एसएसपी ने नौसड़ का किया निरीक्षण, यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश
- एसपी सिटी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों का लिया जायजा
गोरखपुर। रक्षाबंधन पर शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी। शुक्रवार को एसपी सिटी ने प्रमुख चौराहों, मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ का निरीक्षण किया।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने नौसड़ क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था की स्थिति देखी। रक्षाबंधन के मद्देनजर संभावित भीड़ को देखते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यातायात को व्यवस्थित रखने के साथ वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करने देने पर जोर दिया।
वहीं, एसपी सिटी निमिष पाटिल ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात में बाधा पैदा करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।