फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी या ‘कुछ और’ में उलझी पुलिस, दोस्तों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदकुशी या ‘कुछ और’ में उलझी पुलिस, दोस्तों से की पूछताछ
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्टिलाइजर के इंजीनियर सूरज की छठी मंजिल से गिरकर मौत का मामला उलझता ही जा रहा है। इसको सुलझाने के लिए पुलिस ने इंजीनियर के साथियों से भी शुक्रवार को पूछताछ की है। मगर कुछ खास नहीं हासिल हो सका। उधर, सीसीटीवी फुटेज में जो तस्वीरें सामने आईं हैं उसने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सवालों के घेरे में ला दिया है।
पोस्टमार्टम में जिस तरह से एक भी हड्डी ना टूटने का जिक्र किया गया है वह संभव नहीं दिखता है क्योंकि सीसी टीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि इंजीनियर ऊंचाई से गिरा है। ऐसे में मौत के वजह में उलझी पुलिस अब विशेषज्ञों सलाह लेने की तैयारी में है। पुलिस को इंजीनियर के सीडीआर (काल डिटेल रिकॉर्ड) का इंतजार है जिससे पता चल सके कि आखिरी बार वह किससे बात कर रहा था?
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, झारखंड प्रांत के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के राजधांबाद निवासी सूरज चिलुआताल थाना क्षेत्र के झुंगिया स्थित इंपीरियल अपार्टमेंट कैंपस में रहते थे। बुधवार सुबह उनका शव मिला था और बताया गया था कि छठी मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हुई है। गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज देखा जिसमें वह गिरते हुए दिखाई दे रहा था। उधर, मौत की खबर पाकर सूरज का भाई गौरव गोरखपुर पहुंच गया था। व खुदकुशी की बात मानने को तैयार नहीं था।
इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सब कुछ उलझा दिया है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को सूरज के साथ रहने वाले गुरदीप व सिद्धार्थ सहित कंपनी में काम करने वाले छह लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला है कि सूरज ने घटना से पूर्व रात में भोजन भी नहीं किया था। गौरव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखने से यही प्रतीत होता है कि उनका भाई काफी ऊंचाई से गिरा है। वह कहते हैं कि वह ऊंचाई से गिरा तो उसके मुंह अथवा सिर से खून क्यों नहीं निकला ? ऐसे में वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी संदेह उठा रहे हैं।
सिर में चोट से मौत की हुई है पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूरज की मौत का कारण सिर पर चोट लगना सामने आया है। इसके अलावा शरीर पर ना तो कहीं चोट के निशान है और ना सिर फटा है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इतनी ऊंचाई गिरने से हड्डी टूटने के साथ ही मांसपेशियां भी फट जानी चाहिए। मौत के बाद भी शव को फेंका जाएगा तो हड्डी टूट जाएगी। इंपीरियल अपार्टमेंट के 105 नंबर कमरे में सूरज के साथ रहने वाले हरियाणा के गुरदीप व जौनपुर के सिद्धार्थ का कहना है कि बुधवार सुबह उन्हें मृतक के गिरने के विषय में जानकारी हुई तो वह उसके पास गए। देखा तो उसकी सांसे चल रही थीं। उनका कहना है कि उनके साथ में कंपनी के और भी लोग थे। बताया कि उसने रात में देर से आने के लिए कहा था। वह रात करीब 11 बजे रूम में आया था।
पोस्टमार्टम में लापरवाही पर एसएसपी ने उठाया था सवाल
सीसी टीवी कैमरे की तस्वीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट दोनों एक दूसरे को झूठला रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक बार फिर पोस्टमार्टम में लापरवाही तो नहीं बरती गई है। बता दे कि इसके पहले भी पोस्टमार्टम को लेकर सवाल उठ चुका है। मामला सिर में चोट का ही है। पिछले कई पोस्टमार्टम में सिर में चोट की बात सामने आई थी जिस पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने आपत्ति दर्ज कराते हुए सीएमओ को पत्र भी लिखा था। इस पत्र को लिखे दो महीने से अधिका का समय गुजर चुका है लेकिर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। एक बार फिर सिर में चोट जैसे पोस्टमार्टम ने पुलिस को उलझा दिया है।
विज्ञापन

..........
पुराना है सिर में चोट से मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
सिर में चोट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुरानी बात होती जा रही है। एसएसपी ने इसे लेकर जब सवाल उठाया था और जिन तीन चार केस का जिक्र किया था उन समय में सिर में चोट की बात सामने आई थी जबकि कई ऐसे केस थे जिसमें डूबकर मौत हुई थी। पोस्टमार्टम स्पष्ट ना होने की वजह से बेगुुनाह फंसते है और पुलिस इसी को सुधारने के लिए पत्राचार कर रही है।
........
इन सवालों का नहीं मिल रहा कोई जवाब
- 60 फीट से ज्यादा की ऊंचाई से गिरने पर शरीर पर चोट के निशान क्यों नहीं
- सिर भी नहीं फटा, हड्डी भी नहीं टूटी और गिरने के बाद तीन फीट तक शरीर उछला भी
- शरीर के पीछे कमरे होने के बाद भी ईंट के निशान उभर आए, मौत की वजह सिर
पर चोट मगर सिर नहीं फटा
- तीसरी मंजिल तक की तस्वीर को कैद करने वाले सीसीटीवी कैमरे में गिरते दिख रहा है सूरज
- अगर उसने खुदकुशी की है तो इसकी वजह क्या है?
- कमर के बल गिरने के बाद हड्डी बच गई पुलिस का यह तर्क है मगर फिर कमर की
हड्डी भी तो नहीं टूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें