फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 72 घंटे के अंदर छेड़खानी करने वालों को पहुंचाया था जेल, मिला ये इनाम

Sat, 22 Feb 2020 06:46 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • तिवारीपुर के थानेदार सत्यप्रकाश सिंह को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया
  • 15 फरवरी को छात्रा से हुई थी छेड़खानी, पांच आरोपितों को भेजा गया था जेल
विज्ञापन
तिवारीपुर थानेदार सत्यप्रकाश सिंह को एसपी सिटी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिवारीपुर इलाके में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में पांच आरोपितों पर दर्ज केस में 72 घंटे के भीतर चार्जशीट दाखिल करने पर तिवारीपुर थानेदार सत्यप्रकाश सिंह को एसपी सिटी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के सूरजकुंड में छात्रा कोचिंग पढ़ने गई थी। 15 फरवरी की शाम छह बजे छात्रा पढ़कर निकली थी। उसी दौरान रास्ते में मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने सूचना के आधार पर शमीउल्लाह, छोटू, आफताब, मेहरूनिशा, साहिल पर छेड़खानी और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया।

तिवारीपुर के थानेदार सत्य प्रकाश सिंह ने तेजी दिखाई तो आरोपित जेल भेजे ही गए, 72 घंटे के भीतर चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी गई। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि थानेदार को सराहनीय काम के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कोर्ट में पैरवी कर आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें