फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर की सूची से हटाए गए 35 मृतक, 157 लापता की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस ने जिले में लापता हिस्ट्रीशीटरों के मामले में सत्यापन अभियान शुरू किया है। पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर की सूची से 35 मृतकों के नाम हटा दिए हैं, जबकि 157 हिस्ट्रीशीटर अब लापता हैं। पिछले तीन महीनों से पुलिस को इन लापता हिस्ट्रीशीटरों की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस अब मुखबिर तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लेकर यह पता लगा रही है कि लापता हिस्ट्रीशीटर किसी आपराधिक वारदात में शामिल तो नहीं हैं। इसलिए पुलिस ने तीन दिवसीय सघन सत्यापन अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1789 हिस्ट्रीशीटर चिह्नित हैं। पहले ही दिन 1645 का सत्यापन पूरा कर लिया गया। सत्यापन के दौरान 1013 हिस्ट्रीशीटर अपने घरों पर मिले, जबकि 122 जेल में बंद पाए गए। साथ ही 329 के परिजनों ने बताया कि वे रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में हैं। अभी तक 154 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि शेष का सत्यापन अगले चरण में किया जाएगा।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना कि यह सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा और लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश हर हाल में की जाएगी, ताकि जिले में अपराध नियंत्रण के प्रयास और प्रभावी बने रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें