फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात की गई पुलिस फोर्स, इन्होंने जताई थी चिंता

Mon, 27 Jul 2020 04:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
विज्ञापन
kushinagar airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती हो गई है। यहां दो एसआई और 16 कांस्टेबल की तैनाती की गई है जिसमें दो महिला कांस्टेबल हैं। 

विज्ञापन


अब एयरपोर्ट की पूरी सुरक्षा व्यवस्था इन पुलिस कर्मियों पर होगी। यह टीम एयरपोर्ट पर दो शिफ्टों में देखरेख करेगी। पहली शिफ्ट सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक की होगी। 

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कुछ दिन पूर्व उड्ड्यन अधिकारियों का लखनऊ से एक दल आया था। दल ने सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर चिंता जताई थी। रिपोर्ट भी तैयार कर शासन को अवगत कराने की बात कही थी। 
विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन में एसडीएम देश दीपक सिंह व सीओ नितेश प्रताप सिंह मौजूद थे। सुरक्षा मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन

कसया थाने से कस्बा चौकी इंचार्ज ज्योति सिंह के अलावा कांस्टेबल चंद्रशेखर चौहान, महिला कांस्टेबल पूनम, तुर्कपट्टी थाने से एसआई मृत्युंजय सिंह, कांस्टेबल अमरेश यादव, कप्तानगंज थाने से कांस्टेबल पंकज कुमार सिंह, हनुमानगंज थाने से कांस्टेबल राजाराम यादव, राजेश यादव, जटहां बाजार थाने से कांस्टेबल अंबिका यादव, प्रेमचंद राजभर व मुन्नीलाल, नेबुआ नौरंगिया थाने से संजीत, पडरौना कोतवाली से चंद्रकेश सरोज, हाटा कोतवाली से जालंधर चौहान, पटहेरवा थाने से श्यामसुंदर यादव, संजय यादव व महिला कांस्टेबल करिश्मा यादव, तरयासुजान थाने से कांस्टेबल अच्छेलाल तैनात किए गए हैं। नगर चौकी इंचार्ज ज्योति सिंह ने बताया एयरपोर्ट की सुरक्षा प्राथमिकता में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें