फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची के साथ भतीजे ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज कराने पर महिला के पिता ने कही ये बड़ी बात

Thu, 03 Dec 2020 01:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में भतीजे पर चाची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि आधी रात वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उधर, महिला के पिता ने पुलिस से कहा कि उनकी बेटी बालिग है, वह खुद के फैसले ले सकती है। उसने बेवजह केस दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने कमरे में सोई थी। इसी दौरान आरोपी कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो घरवाले जग गए और आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन इसी बीच मौका पाकर वह फरार हो गया। मामला घर का होने की वजह से महिला को समझाने की कोशिश की गई। बाद में महिला थाने पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें