फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur LockDown: गरीबों के लिए फरिश्ता बन रही है पुलिस, खबर पढ़कर आप भी करेंगे सलाम

Fri, 27 Mar 2020 03:16 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में गरीब लोगों को एक टाइम का खाना भी नसीब नहीं हो रहा है। इस गोरखपुर के पुलिसकर्मी इन लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन में लोगों की भलाई के लिए सख्ती के साथ ही पुलिस का एक मानवीय चेहरा भी सामने आ रहा है। पिछले दो दिनों में कई पुलिसकर्मी अपने-अपने इलाके में सड़क पर घूमने वाले गरीबों को भोजन भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
शहर के धर्मशाला बाजार व दशहरीबाग तिराहे पर इलाके के गणमान्य लोगों की मदद से चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय भोजन बनवा कर सड़क पर घूमने वाले लोगों, गरीबों, बेसहारा बच्चों को सुबह शाम भोजन करा रहे हैं। अबतक यहां पुलिस ने 250 लोगों को भोजन करा चुकी है।

4 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
यह अभियान लॉकडाउन रहने तक आगामी चौदह अप्रैल तक चलेगा। वहीं एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने भी शुक्रवार को कुछ गरीबों को घर से खाना लाकर खिलाया। बेलघाट एसओ रास्ते में बैठे गरीबों को भोजन करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
झंगहा एसओ अनिल सिंह, गोरखनाथ सीओ कार्यालय के सिपाही अजय भी रास्ते में भटक रहे गरीबों को पिछले दो दिनों से भोजन करा रहे हैं। वहीं पुलिस भोजन से पहले सभी का हाथ धुलवा कर, सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रख रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें