गोरखपुर जिले के चिलुआताल के सिंघोरवा के पास रविवार की रात शादी से लौटने के दौरान सगे भाइयों पर हमला करने के मामले में आरोपियों की तलाश में मंगलवार को पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया था। इसमें डॉ. दिलीप सिंह और पिंटू सिंह को आरोपी नहीं बनाया गया है। पीड़ित भाइयों ने पहले इन दोनों का नाम लिया था, लेकिन फिर तहरीर से नाम हटा दिया था।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के सिंघोंरवा बाजार के रहने वाले अवनीश कुमार तिवारी उर्फ लुट्टूर तिवारी अपने चचेरे भाई बंटी के साथ रविवार की रात सहजनवां के लखनापार एक शादी समारोह में गए थे। लौटते समय डोहरियां बाजार के रहने वाले पिंटू मद्धेशिया और टुनटुन मद्देशिया से पुरानी रंजिश को लेकर उनकी हाथापाई हो गई।
वहां से दोनों बाइक से घर आने के निकल लिए और सिंघोरवां बाजार चौराहे पर स्थित ट्यूबेल के पास ही पहुंचे थे कि इस बीच आरोप है कि चिलुआताल डोहरियां के रूदल सिंह दो कार में सवार अपने 8-10 साथियों के साथ आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी।